फोटो 9 नरवाना। बैठक के दौरान मौजूद सर्वजातीय नरवाना खाप के सदस्य। स्रोत खाप सदस्य।
नरवाना। नरवाना। सर्वजातीय नरवाना खाप के चबूतरे के शिलान्यास को लेकर सोमवार को खाप सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक निर्माणाधीन खाप के चबूतरे पर हुई। बैठक की अध्यक्षता खाप प्रधान राजबीर मोर ने की। बैठक में 36 बिरादरी के लोगों ने भाग लिया और 22 नवंबर को होने वाले शिलान्यास समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।
खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर ने बताया कि शहर में सब्जी मंडी गेट के पास पुल के नजदीक 36 बिरादरी के लिए भव्य चबूतरे का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए खाप के अधीन आने वाले पांच गांवों के परिवारों और शहरवासियों से प्रत्येक परिवार के हिसाब से 100 रुपये की सहयोग राशि एकत्रित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को चबूतरे का शिलान्यास किया जाएगा।
कार्यक्रम में बाहर से आने वाले कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। समारोह को भव्य बनाने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। साथ ही 36 बिरादरी के लोगों को निमंत्रण देने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी बिरादरियों की भागीदारी रहेगी। इस मौके पर उपप्रधान माला राम, सुदेश चोपड़ा, रामफल मोर सरपंच, सतपाल मोर, पार्षद आशुतोष शर्मा, बीरबल शर्मा, कर्मबीर सैनी, राजू प्रजापत, विजय सरपंच मोहलखेड़ा, तरसेम शर्मा, वीरभान, सुभाष चहल, रणधीर गोयत, रतना गोयत, सुरजीत मोर, भूप सिंह गोयत, दलबीर मोर और पार्षद प्रदीप मोर मौजूद रहे।