फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पांच दुकानों से लिए 8 सैंपल, 16 किलो घी जब्त

विज्ञापन
17जेएनडी04: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जुलाना में दुकान से सैंपल लेकर कार्रवाई करते हुए। स्रोत: - फोटो : 1
विज्ञापन
जुलाना। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर की विभिन्न दुकानों और डेयरियों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। पांच प्रतिष्ठानों से आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जबकि एक दुकान से 16 किलो मिलावटी घी जब्त किया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मालवी रोड स्थित मेड स्वीट्स पर पहुंचकर पनीर और घी के नमूने लिए। इसके बाद शिव किरयाना स्टोर की जांच के दौरान घी का सैंपल लिया। दुकान में रखे 16 किलो घी को संदिग्ध पाए जाने पर जब्त कर लिया गया। जब्त घी को आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए विभागीय कब्जे में रखा गया है।
अभियान के तहत विश्वास डेयरी से घी और मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। वहीं श्री श्याम जी डेयरी से पनीर और भैंस के दूध के सैंपल लिए। जुलाना मंडी स्थित विजेंद्र किरयाना स्टोर से सरसों के तेल का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश काद्यान ने बताया कि पांच दुकानों से आठ सैंपल लिए हैं और 16 किलो घी जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें