फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देकर बोले किसान, व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

विज्ञापन
नई अनाज मंडी में आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में 21 जगह पर किसान आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को किसानों ने श्रद्धांजलि दी। आंदोलन के दौरान मरने वाले लोगों को शहीद का दर्जा देते हुए किसानों ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इन लोगों की कुर्बानी इतिहास में दर्ज होगी। जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन कर रहे किसानों के लिए प्रतिदिन सामग्री तथा अन्य सामान भेजा जाता रहेगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जिलेभर में शोक सभाएं की गईं। इसमें किसान सभा, सीटू, सर्व कर्मचारी संघ ने चार टीमें मास्टर सतपाल सिवाच, रोहताश नगूरां, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल, सुरेश राठी, छाज्जूराम, कर्मवीर दूहन, रमेश चंद्र, कपूर सिंह, संदीप जाजवान समेत अन्य नेताओं ने किनाना, शामलो खुर्द, निर्जन, लखमीरवाला, ईगराह, झांझ कलां, संगतपुरा, जलालपुर खुर्द, नगूरां, अलेवा, डाहौला, कंडेला, दरियावाला, दालमवाला, मनोहरपुर, जुलानी, बरसोला और बधाना गांवों में शोक सभाएं कीं। इसके अलावा दनौदा कलां के चबूतरे पर किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान सत्यवान दनौदा, जुलाना की नई अनाज मंडी के गेट पर लाठर खाप के कार्यकारी प्रधान बसाऊ लाठर, अलेवा मंडी में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान रोहताश नगूरां, उचाना कपास मंडी में दाडन खाप के महासचिव एवं भाकियू के उचाना प्रधान आजाद पालवां, सफीदों के पुराने बस स्टैंड पर निम्नाबाद के प्रगट सिंह, कंडेला गांव में कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला, नई अनाज मंडी जींद में मंडी प्रधान सत्यवान रेढू, कन्या स्कूल कालवन में फकीर चंद, गांव उझाना में भाकियू के नरवाना प्रधान होशियार सिंह खरल, शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, बेलरखां गांव में विजेंद्र सिंह धतरवाल , पेगां गांव में राजा, दनौदा कलां चबूतरे पर मनोज हलका प्रधान भाकियू, शाहपुर गांव में जयपाल रेढू, खटकड़ गांव के बस अड्डे पर राकेश खटकड़ की अध्यक्षता में शोक सभाओं का आयोजन किया गया।
शोक सभा में दिल्ली कूच के लिए किया प्रेरित
आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को पोली गांव में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में किसान, कर्मचारी, व्यापारी, आढ़ती, सभी यूनियनें एवं सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। सभा के बाद लोगों को किसान का साथ देने व दिल्ली कूच करने के लिए प्रेरित किया गया। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान राजपाल, कांग्रेस युवा नेता मोहित लाठर, सीटू नेता सुभाष पांचाल, पूर्व कर्मचारी नेता ईश्वर ठाकुर, किसान नेता विक्रम मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि जो अन्नदाता आज अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर रहा है, उनकी बातें सुननी चाहिए।
विज्ञापन

किसानों की आत्मा की शांति के लिए महाराजा अग्रसेन चौक पर दो घंटे चली अरदास
दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान मरे किसानों की आत्मा की शांति के लिए सफीदों के महाराजा अग्रसेन चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो घंटे किसानों की आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई। सरदार जसप्रीत सिंह, जसविंदर ने कहा कि किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं हो जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए चाहे एक वर्ष का समय भी क्यों नहीं लग जाएगा। दिल्ली में किसानों के लिए सामग्री व अन्य जरूरी वस्तुएं लगातार भेजी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का जो उपवास कार्यक्रम था, वह उपहास बनकर रह गया। इसमें केवल मुट्ठीभर भाजपा कार्यकर्ता ही पहुंचे और वह भी चाय-पानी पीते नजर आए। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन का हर कोई समर्थन कर रहा है। भाजपा के पास कोई कार्यकर्ता नहीं बचा, केवल पदाधिकारी ही बचेे हैं। यह भी जल्द ही भाजपा से किनारा कर लेंगे।

अग्रसेन चौक पर आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देते किसान। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें