फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों पर सहमति बनने पर कर्मचारियों ने सरकार का जताया आभार

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।
विज्ञापन
नरवाना। शहरी सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 36 दिनों से चल रही हड़ताल शुक्रवार को सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौते के बाद समाप्त हो गई। कर्मचारियों की मांगों को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल के बीच लगातार संवाद बनाए रखा। कई दौर की वार्ता के बाद 11 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी।
विज्ञापन


समझौते के तहत शहरी सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को सरकार ने मंजूरी दी है। इनमें विभाग में रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती, जोखिम एवं वर्दी भत्ता बढ़ाने, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा बर्खास्त और निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने की मांग शामिल है।

कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने समझौते पर सहमति जताते हुए हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्थानीय निकाय मंत्री का आभार जताया। साथ ही मांगों को सरकार के समक्ष लगातार मजबूती से रखने और उनका समाधान करवाने के लिए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें