23जेएनडी13 :बैठक में भाग लेते निवेशक। स्रोत संगठन
जुलाना। कस्बे के अटल पार्क में पर्ल इंडिया लिमिटेड कंपनी के साथ-साथ अन्य चिटफंड कंपनियों में डूबे पैसे को लेकर निवेशकों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। सरकार द्वारा कानून बनाए जाने के बाद भी पैसे नहीं मिल रहे। इसको लेकर रविवार को संगठन के सदस्य एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया।
माेहनलाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चिट फंड कंपनियों में डूबे पैसे की वापसी के लिए बर्ड्स एक्ट भी पारित किया गया लेकिन उसका असर धरातल पर दिखाई नहीं दिया। पर्ल इंडिया लिमिटेड कंपनी में निवेशकों का 49,100 करोड़ रुपये डूबे हुए हैं। पर्ल कंपनी द्वारा लोगों से उनका पैसा दोगुना करने के नाम पर बड़ी रकम ठगी गई है।
इसी रकम की वापसी के लिए मीटिंग में पहुंचे निवेशकों और एजेंटों ने कहा कि आगामी दिसंबर माह में प्रत्येक गांव में बड़े स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी और आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर रामकुमार, आशीष कुमार, अशोक, राजेंद्र, सुमित समेत अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।