फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह मुक्त जिले का सपना जल्द होगा साकार : आनंद शर्मा

विज्ञापन
04जेएनडी14: स्कूल में विद्या​​र्थियों को बाल विवाह मुक्त अ​भियान के तहत शपथ दिलवाते हुए। स्रोत
विज्ञापन
जींद। हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य आनंद शर्मा ने कहा कि जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का सपना जल्द साकार होगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अभियान में एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया की ओर से बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी के सहयोग से भंभेवा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समारोह आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई।
आनंद शर्मा ने कहा कि बाल विवाह बच्चियों के विकास में सबसे बड़ी बाधा है और समाज के लिए यह एक कलंक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग तभी प्रशस्त होगा जब समाज इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 100 दिवसीय अभियान के बाद जींद देश के अग्रणी जिलों में शामिल होगा। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य रमेश मित्तल, एमडीडी के जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा, सचिन, नीलम, ऋतु देवी, अनिल खांडी, रमन मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 मार्च तक चलेगा 100 दिवसीय अभियान
अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों, स्कूलों, ईंट भट्टों, नगरपालिका वार्डों और विभिन्न कॉलोनियों में कैंडल मार्च, जागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। 100 दिवसीय अभियान 8 मार्च तक चलेगा जिसका लक्ष्य है बाल विवाह मुक्त जींद बाल विवाह मुक्त भारत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें