फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से जिले की सुधरी हवा

विज्ञापन
शहर का दृश्य। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जुलाई महीने के बाद अगस्त में हुई बारिश के कारण जिले की हवा में काफी सुधार आया है। इस महीने अब तक केवल 11 अगस्त को ही (एयर क्वालिटी इंडेक्स)एक्यूआई 112 तक पहुंचा है, बाकी दिनों में अब तक यह 100 से नीचे ही रहा है। एक से लेकर 50 तक एक्यूआई को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है यदि यह 100 तक रहे तो संतोषजनक तथा 100 से अधिक जाने पर स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता। 300 से अधिक जाने पर इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण वातावरण में फैल चुके धूल के छोटे-छोटे कण बारिश के कारण वापस धरती पर आ गए हैं। इसके कारण शहर की हवा बेहतर हो गई है।
शहर का एक्यूआई 44 पर आ गया है। अभी तक गर्मी के कारण धूल मिट्टी के छोटे-छोटे कण उड़कर वातावरण को प्रदूषित कर रहे थे। शहर के वातावरण में पीएम 2.5 के कण अधिक हो गए थे जो कि फेफाड़ों के रोगी के लिए परेशानी खड़ी कर सकते थे। जुलाई के बाद अब अगस्त में भी बारिश के कारण शहर का प्रदूषण स्तर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इस समय शहर का प्रदूषण अपने निम्न स्तर पर पहुंच चुका है। इस कारण लोगों को बेहतर महसूस हो रहा है। बारिश से पहले धूल एवं मिट्टी के छोटे-छोटे कण पीएम 10 एवं पीएम 2.5 हवा में उड़कर वातावरण में पहुंच रहे थे। इसके कारण शहर की हवा भी प्रदूषित हो रही थी। पीएम 10 कण का आकार 10 माइक्रोमीटर होता है, वहीं पीएम 2.5 का आकार 2.5 माइक्रोमीटर होता है। छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीनिता के अनुसार यह कण इतने छोटे होते हैं कि सांस के जरिए आराम से फेंफडों तक पहुंच जाते हैं। इसके कारण लोगों को श्वास संबंधी परेशानी हो सकती है। इन कणों से बचने के लिए डॉक्टर लोगों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की सलाह देते हैं। यह कण ज्यादातर कंस्ट्रक्शन साइड, सड़कों पर धूल मिट्टी, कचरा से निकलते हैं।
विज्ञापन

इस महीने यूं बदलती गई स्थिति
दिनांक एक्यूआई
एक अगस्त 56
दो अगस्त 70
तीन अगस्त 91
चार अगस्त 65
पांच अगस्त 67
छह अगस्त डाटा उपलब्ध नहीं
सात अगस्त 79
आठ अगस्त 68
नौ अगस्त 94
दस अगस्त 80
11 अगस्त 112
12 अगस्त 44
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें