03जेएलडी13-शहर में बुखार से पीड़ित के खून के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत विभाग
जींद। शहर के रामराय गेट की कॉलोनी में चिकनगुनिया का जिले में पहला केस मिला है। वहीं डेंगू का भी एक और पॉजिटिव केस मिला है। अब जिला में डेंगू केस का आंकड़ा 30 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग को वर्ष 2015 में डेंगू के सबसे अधिक 668 मामले मिले थे।
शुक्रवार को शहर के रविदास मोहल्ले में विभाग को चिकनगुनिया का मामला मिला है। वहीं खुंगा कोठी गांव में डेंगू का 30वां केस मिला है। 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। शहर में चिकनगुनिया का मामला सामने आने पर विभाग ने शहर कई कालोनियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
जिले में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में 22 बुखार से पीड़ितों की जांच के लिए रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बीमारियों से बचाव की जानकारी दी और मच्छर जनित रोगों के अलावा लोगों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी की भी जांच की।
पहले के मुकाबले कम मिल रहे डेंगू के मामले
जिला में डेंगू के केवल 30 ही मामले सामने आए हैं। पहले के मुकाबले अब डेंगू के मामले कम सामने आ रहे हैं। यह बदलाव लोगों की जागरूकता का परिणाम है। जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इन बीमारियों से बचना है तो घर व आसपास की सफाई करते हुए गड्ढों, खाली पड़े टायरों व गमलों में गंदा पानी खड़ा नहीं होने दे।
साल-मलेरिया-डेंगू-चिकनगुनिया
2015-45-668-0
2016-17-157-15
2017-27-135-0
2018-17-98-0
2019-03-47-0
2020-00-28-1
2021-00-622-1
2022-00-535-1
2023-00-420-5
2024-02-10-00
2025-01-30-01
वर्जन
जिले में चिकनगुनिया का पहला मामला आया है। इसके अलावा खुंगा कोठी में भी एक युवक डेंगू से पीड़ित मिला है। विभाग की 250 से अधिक टीमें क्षेत्र में लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक कर रही है। बुखार पीड़ितों की लगातार स्लाइडें बना रही हैं।-डॉ. विजेंद्र, जिला मलेरिया अधिकारी, जींद