फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव की चाह, हरियाली बचाने की चाह

विज्ञापन
वन विभाग द्वारा बनाए गए ईंटों के ट्री गार्ड। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। वन विभाग जिले को हरा भरा बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिसके चलते जिलेभर में इस वर्ष बरसाती मौसम में लगभग 12 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का विभाग के पास लक्ष्य है। इतना ही नहीं वन विभाग पौधरोपण करने के बाद अमृत सरोवर योजना के तहत 1000 पौधों पर ट्री गार्ड भी लगाएगा।
विज्ञापन

इस बार विभाग ईटों से बने ट्री गार्ड लगा रहा है, ताकि पौधे के पेड़ बनने के बाद किसी प्रकार का नुकसान ट्री गार्ड से न हो। लोहे के ट्री गार्ड लगाने से पौधे सेपेड़ बनने पर लोहे की जाली इन पेड़ों को नुकसान पहुंचाती थी और उनकी ग्रोथ पर रोक लगा देती थी। इस बार विभाग ने पौधे के पेड़ बनने के बाद भी किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसको देखते हुए ईंटों के ट्री गार्ड बनाने का निर्णय लिया है।
इसके लिए वन विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। जिसके चलते लगभग 300 से ज्यादा पौधों के लिए यह ट्री गार्ड बनाए गए हैं। इनको अमृत सरोवर योजना के तहत 100 गांवों में पौंड (तालाबों) पर लगाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत इन 100 गांवों में प्रत्येक गांव में 10-10 ट्री गार्ड बनाए जाएंगे। इनमें त्रिवेणी लगेगी, ताकि तालाबों पर गहरी छांव के साथ बेहतर पर्यावरण संरक्षण हो सके।
विज्ञापन

जिले भर में अब तक 2.50 लाख पौधे लगे
वन विभाग के अनुसार जिलेभर में अब तक 2.50 लाख पौधे लग चुके हैं। जिनमें दो लाख पौधे तो किसानों को वितरित किए गए हैं। इसके अलावा वन विभाग ने खुद 50 हजार पौधे लगाए। इन पौधों के पेड़ बनने तक विभाग संभाल करेगा।
15 सितंबर तक का लक्ष्य
जिलेभर में पौधरोपण अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत लगभग 12 लाख से ज्यादा पौधे किसान, वन विभाग, स्कूल, कॉलेज व अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से लगवाए जाएंगे।
15 अगस्त तक वन विभाग करेगा लक्ष्य पूरा
वन विभाग के पास दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, हालांकि अब तक विभाग ने 50 हजार पौधरोपण किया है, जिसके चलते 1.50 लाख पौधरोपण का कार्य शेष है। विभाग अब इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए गति में तेजी ला रहा है। जिसके चलते 15 अगस्त तक इस लक्ष्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत 100 पौंड पर दस-दस ट्री गार्ड लगाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

-रोहताश बिरथल जिला वन अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें