फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी उत्पाद के प्रयोग से ही देश बनेगा आत्मनिर्भर : विधायक

Fri, 07 Nov 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
6जेएनडी20 : बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण यादव। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर किया गया। बैठक में रेवाड़ी के विधायक व जुलाना विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद के प्रयोग से ही देश आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण यादव ने कार्यकर्ताओं को कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी को विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए ताकि देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जाए और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिले। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी, जिला महामंत्री डॉ पुष्पा तायल, नपा चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष गौरव भारद्वाज और जिला सचिव सुरेखा मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें