फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पराली जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ केस, रेड एंट्री भी दर्ज

Fri, 07 Nov 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी15-खरड़वाल गांव में जलाए गए धान के अवशेष। स्रोत विभाग
विज्ञापन
जींद। जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। कृषि विभाग ने तीनों किसानों पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाकर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसके अलावा, तीनों की रेड एंट्री भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के निरीक्षक विकास ने बताया कि चार नवंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि खरड़वाल गांव के खेतों में धान के अवशेष जलाए जा रहे हैं। इस सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि राजबीर के खेतों में दो एकड़ में आग लगी हुई थी। इस पर टीम ने उसको पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया।
इसके अलावा, कृषि विभाग की टीम को पिपलथा गांव के खेतों में भी धान के अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम जब मौके पर पहुंची तो किसान राजेश ने सात कनाल 11 मरले में धान के अवशेषों में आग लगाई हुई थी। इस पर टीम ने राजेश को पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया और गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरा मामला थुआ गांव में हुआ जहां ओमप्रकाश ने छह कनाल में धान के अवशेषों में आग लगाई हुई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची, जिस पर टीम ने किसान ओमप्रकाश पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें