फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में धंसी रोहतक रोड का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ

विज्ञापन
जांच के लिए रोहतक रोड पर खोदा गया गड्ढा। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। पिछले तीन साल से लोगों व अधिकारियों के लिए झंझट बने रोहतक रोड का निर्माण अब दोबारा कराया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि अधिकारी किसी भी प्रकार को जोखिम नहीं लेंगे। इसके लिए पहले मिट्टी की जांच होगी। मिट्टी को पहले सही प्रकार से दबाकर इस पर सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क जुलाई में आई बारिश में धंस गई थी। इसके बाद इसका दोबारा निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमरूत योजना के तहत डाली जा रही पाइपलाइन के लिए रोहतक रोड को उखाड़ा गया था। करीब तीन साल तक यह सड़क खोदकर छोड़ दी गई थी। इसके बाद लोगों ने आंदोलन किए तो जून में सड़क बनाई गई। इसके बाद जुलाई में आई बारिश में सड़क धंस गई। इससे मिनी बाईपास से रोहतक रोड चौक तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग दोबारा इस सड़क का निर्माण करा रहा है। इस पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कल होगी चंडीगढ़ में सुनवाई
पूरी सड़क धंसने के बाद इसको लेकर नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग एक दूसरे पर मामला टालते रहे। दरअसल यह सड़क लोकनिर्माण विभाग की है। यहां बारिश पानी के लिए लाइन नगर परिषद ने डाली। सड़क धंसने पर अधिकारियों ने कहा कि सीवर लाइन में रिसाव के कारण सड़क धंसी है। ऐसे में यह मामला तीन विभागों में उलझ गया था। इसके बाद जींद के भाजपा विधायक की मांग पर इसकी जांच विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी कर रही है। बुधवार को चंडीगढ़ में सब्जेक्ट कमेटी ने जींद के डीसी को प्रगति रिपोर्ट के साथ तलब किया है।
विज्ञापन

लोगों के लिए परेशानी
सड़क धंसना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पहले तो बारिश के कारण धंसी हुई सड़क पर फैले कीचड़ से परेशानी हो रही थी, लेकिन यहां धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
जल्द शुरू किया जाएगा निर्माण
लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ वरुण खुराना ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। मिनी बाईपास से देवीलाल चौक तक की सड़क बना दी गई है। दूसरी तरफ का काम शुरू किया जाएगा। इससे पहले यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मिट्टी पूरी तरह से जम गई है या नहीं। मिट्टी को पूरी तरह से जमाकर ही सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें