26jjrp02- बेरी में शौचालयों पर लटका ताला। संवाद
बेरी। नगर पालिका की तरफ से दो साल पहले रखवाए गए पोर्टेबल शौचालयों की हालत अब खस्ता हो चुकी है। साढ़े तीन लाख की लागत से बने शौचालय अब इस्तेमाल करने की हालत में नहीं हैं जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी मनीष, सुनील, गोपाल, राजू, मंदीप, दीपक का कहना है कि पालिका की तरफ से आमजन की सुविधा के लिए पोर्टेबल शौचालय तो लगा दिए गए थे लेकिन कई माह से शौचालयों की हालत खराब है।
नगर पालिका को चाहिए कि पोर्टेबल शौचालयों को ठीक करवाकर इनको चालू किया जाए जिससे लोगों को परेशानी ना हो। कई जगह शौचालयों के दरवाजे पर ताला लटका है। कई जगह केवल ढांचा खड़ा है और कई शौचालयों में पानी की टंकी ही नहीं है।