फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिकायतकर्ता ही मिला आरोपी, पुलिस ने रिमांड पर लिया

Sat, 08 Nov 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी21-पुलिस गिरफ्त में झूठा मामला दर्ज करवाने का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। भैंसों के लेने-देने के चलते गोली लगने का मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद को चोटें मार कर गोली मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

थाना अलेवा के प्रभारी उप निरीक्षक आत्माराम ने बताया कि एक अप्रैल को उन्हें सूचना मिली थी कि चाणक्य ग्लोबल स्कूल के पास एक व्यक्ति को गोली लगी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा ले कर साक्ष्यों को जुटाया।
बाहरी करनाल निवासी रिंकू की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामला भैंसों के लेन-देन का बताया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जब चिकित्सक रिपोर्ट का अध्ययन किया तो सामने आया कि निशान गोली के न होकर तेजधार के हथियार के हैं। इसके चलते मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस ने जब रिंकू से पूछताछ की तो उसने खुद पर हमले के रहस्य को उजागर कर दिया।
पुलिस ने रिंकू के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पर पहले भी करनाल मे आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें