फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समिति ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

Fri, 18 Jul 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी08-अनूपगढ़ गांव के राजकीय स्कूल में पौधरोपण अभियान के दौरान मौजूद सदस्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। युवा विकास समिति कीी ओर से साप्ताहिक पौधरोपण अभियान के तीसरे दिन अनूपगढ़ के राजकीय स्कूल में पौधरोपण किया गया। प्राचार्य सोनिया शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे लगाने से ग्लोबल वार्मिंग कम होती है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए, ताकि हमारे चारों ओर का वातावरण स्वस्थ और साफ सुथरा रहे।
विज्ञापन

युवा विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप रेढू ने कहा कि समिति का लक्ष्य है कि इस सप्ताह में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। समिति लगातार इस प्रकार के कार्य कर रही है क्योंकि पर्यावरण को बचाना हमारा सबका कर्तव्य बनता है। समिति के कोषाध्यक्ष रणबीर रिटौली ने कहा कि पेड़-पौधे तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इस मौके पर प्रवीण सैनी, सुनील उर्फ छज्जू, सुनील सैनी, कार्तिक शर्मा और मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें