जींद। चेमला कॉलोनी नरवाना में नशा तस्कर को पकड़ने गई सीआईए टीम से परिजनों समेत 15:20 लोगों ने मारपीट कर दी। हाथापाई में दो कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने तस्कर को 14.70 ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर लिया। आरोपी की पहचान खरल हाल चमेला कॉलोनी कुलदीप के तौर पर हुई है। शहर थाना पुलिस ने नशा तस्कर समेत 15-20 के खिलाफ नशा तस्करी करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
सीआईए प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह की टीम बीती शाम चमेला कॉलोनी में नशा तस्करी की शिकायत पर 16 जुलाई को चमेला कॉलोनी से एक नशा तस्कर को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस ने नशा तस्कर को काबू कर लिया। आरोपी को छुड़वाने के लिए आरोपी के परिजनों और अन्य ने सीआईए टीम पर हमला कर दिया जिसमें सीआईए के दो कर्मचारियों को चोटें आई हैं। नशा तस्करी में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं जिनमें दो नशा तस्करी के हैं।