फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शीतलहर ने ठिठुराया, धुंध से भी राहत नहीं...दृश्यता 5 मीटर रही

विज्ञापन
31जेएनडी18-सफीदों मार्ग पर धुंध के बीच आते दिखाई दे रहा वाहन। संवाद - फोटो : श्री सांई पालिकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। उत्तर भारत में पड़ी रही बर्फ का असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मंगलवार रात से ही ही चारों ओर कोहरे व धुंध की मोटी चादर छाई रही। कई जगहों पर दृश्यता महज पांच मीटर पर सिमट गई।

सड़कों पर वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ यात्रा करनी पड़ी। दृश्यता कम होने से वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, शाम तक भी मौसम में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं।
विज्ञापन


जिले में अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। दिन के समय चल रही शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, ड्यूटी पर निकलने वाले कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कई लोग सड़कों पर अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। वहीं घरों में भी लोग दिन भर हीटर, ब्लोअर का सहारा लेते रहे। धुंध के कारण रेल यातायात भी काफी तरह प्रभावित रहा।

धुंध के कारण 10 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंची। कई गाड़ियां तो एक से तीन घंटे तक की देरी से चलीं जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही। ठंड और धुंध के कारण प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


वाहन चालकों को हेडलाइट्स जलाकर चलना पड़ रहा है। बर्फीली हवाओं और कम तापमान ने गलन बढ़ा दी है। डॉक्टर भी ठंड में घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं।

31जेएनडी18-सफीदों मार्ग पर धुंध के बीच आते दिखाई दे रहा वाहन। संवाद- फोटो : श्री सांई पालिकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें