फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणा ने पंजाब को 5-2 के अंतर से पराजित किया

विज्ञापन
31जेएनडी22: खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए l सांसद सुभाष बराला। संवाद। - फोटो : श्री सांई पालिकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। नवदीप स्टेडियम में आयोजित अस्मिता नॉर्थ जोन महिला सब जूनियर व जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया है।फाइनल मुकाबलों में हरियाणा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते कर दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए।
सब जूनियर वर्ग में हरियाणा ने पंजाब को 5-2 के अंतर से पराजित किया, जबकि जूनियर वर्ग में हरियाणा ने पंजाब को 5–0 से करारी शिकस्त दी। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने स्टेडियम में बैठकर मैच देखा।
विज्ञापन

सांसद सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा और पंजाब की बेटियों के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला प्रेरणादायक रहा। फाइनल तक पहुंचना भी दोनों टीमों की बड़ी उपलब्धि है। खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।
सांसद बराला ने कहा कि आज भारतीय खिलाड़ी चाहे लड़के हों या लड़कियां ओलंपिक, एशियन गेम्स सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि देश में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेलों में रुचि रही है। इसी कारण वे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी पैदा करता है।
उन्होंने सांसद खेल महोत्सव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन देश के टॉप फाइव खेल आयोजनों में शामिल रहा है। उनके लोकसभा क्षेत्र के बॉक्सर नीरज द्वारा गोल्ड मेडल जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

13 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद पहुंचकर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया था जिसमें भारी संख्या में खिलाड़ियों और दर्शकों की भागीदारी रही। समारोह में क्लब प्रधान भारत भूषण गुप्ता, स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत, पीटीआई रोहतास, अनिल मोर, प्रो. आजाद सिंह मलिक, दिलबाग मलिक, राजवीर सुमित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

31जेएनडी22: खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए l सांसद सुभाष बराला। संवाद।- फोटो : श्री सांई पालिकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें