09जेएनडी15: उप सिविल सर्जन बिजेंद्र को स्मृति चिंह देकर सम्मानित करते सीएमओ डॉ. सुमन कोहली और अ
अलेवा। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप का जायजा लिया और उपस्थित गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए आहार में गुड़, चना और हरी सब्जियों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
सीएमओ ने स्टोर रूम, ओपीडी, लेबर रूम, प्रयोगशाला और फार्मेसी विभाग की जांच की। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक कर सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर आने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
डॉ. कोहली ने कहा किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह की नौ, दस और 23 तारीख को आयोजित होने वाले विशेष कैंपों में गर्भवती महिलाओं की जांच सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर उन्होंने डॉ. बिजेंद्र ढांडा को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन का प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर बधाई भी दी।