फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इलेक्ट्रिक वाहन से निरीक्षण करने पहुंचे सीएम, बोले- मिसाल बनेगी हरियाणा की पहली इको-फ्रेंडली जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे से एक दिन पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेलवे जंक्शन, जनसभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण कर तैयारियों का अंतिम जायजा लिया। इलेक्ट्रिक वाहन से जींद पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा प्रदेश की पहली इको-फ्रेंडली जनसभा को होगी। यहां हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही प्रधानमंत्री हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। विपक्ष को भी दलगत राजनीति छोड़कर इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 जुलाई 2026 का दिन हरियाणा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत, हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक अवसर है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में नई पहचान देगा। प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस जनसभा को पूरी तरह इको-फ्रेंडली स्वरूप दिया गया है। लोगों से डीजल और पेट्रोल की बजाय सीएनजी तथा इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने की अपील की गई है, ताकि हरियाणा से पूरे देश को स्वच्छ ऊर्जा का मजबूत संदेश दिया जा सके।
...
दस बजे जींद पहुंचेंगे पीएम
प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे रेलवे जंक्शन पर बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह लगभग साढ़े 10 बजे तक रेलवे जंक्शन पर रहेंगे और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद उनका काफिला बाईपास मार्ग से जनसभा स्थल पहुंचेगा, जहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री के दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हेलीपैड से रवाना होंगे।
विज्ञापन

बाक्स
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी 22 जिला मुख्यालयों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। मंत्री, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे, जिससे पूरे हरियाणा की सहभागिता सुनिश्चित होगी।

यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, विपक्षी भी शामिल हों
विपक्ष के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हरियाणा और देश के गौरव से जुड़ा अवसर है। उन्होंने विपक्षी दलों से भी राजनीति से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील करते हुए कहा कि जब प्रदेश और देश के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा हो, तब सभी को मिलकर उसका स्वागत करना चाहिए।
अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री गुरुवार रात पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में रुके। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कार्यक्रम में तैनात अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक के साथ रेलवे जंक्शन एवं जनसभा स्थल का दौरा कर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें