फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लिपिकों ने थाली बजाकर लघु सचिवालय में किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 03 Aug 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी ने पे ग्रेड 35400 रुपये करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुशील लाठर ने की । इसमें उन्होंने कहा कि वह पिछले एक माह से धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार ने उनकी आवाज नहीं सुन रही है। जिसके चलते उन्होंने थाली बजाकर प्रशासन व सरकार के कान खोलने का काम किया है।
विज्ञापन


इस दौरान धरने पर कंडेला खाप ने भी क्लर्कों का समर्थन कर सरकार को चेताया कि शीघ्र कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाए। अन्यथा खाप इन कर्मियों के साथ मिलकर आंदोलन को बड़ा रुप देगी। इस दौरान टेकराम कंडेला ने कहा कि यह कर्मचारी एक माह से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार ने आज तक इनकी आवाज को नहीं सुना। इस दौरान एसोसिएशन ने भी खाप का समर्थन देने पर आभार जताया। जिला प्रधान सुशील लाठर ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी होती है तो वह लंबित कार्य को छुट्टी के दिन कार्यालय में आकर शीघ्र पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे। वीरवार को धरने पर 13वें दिन कर्मिक भूख हड़ताल पर शिक्षा विभाग से कु लदीप, कृष्ण, अशोक, राममेहर, वजीर, संतोष, रोहताश, विनीता व रमेश रहे। इस अवसर पर मोनू यादव, सोहन लाल, चरण सिंह, सुरेश, रोशन लाल, दीपक, रवि सैनी, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें