फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 2026 में शहर का होगा सीमा विस्तार, पांच हजार परिवारों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव सिंह
विज्ञापन




नरवाना। नगर परिषद सीमा विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठ चुका है। सीमा क्षेत्र बढ़ाने को लेकर ड्रोन और डीजीपीएस तकनीक से कराया गया सर्वे कार्य अब पूरा हो गया है।

नगर परिषद अधिकारियों ने अगले चरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब फैमिली आईडी डाटा (एफआईडीआर) एकत्रित करने का काम शुरू किया गया है जिसके लिए सात से आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


जैसे ही य ह डाटा एकत्रित होगा उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पहले डीसी कार्यालय और फिर वहां से मुख्यालय भेजी जाएगी। यह अंतिम चरण है और उम्मीद है कि वर्ष 2026 में यह पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद नगर परिषद की सीमा क्षेत्र का बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।

शहर की सीमा आखिरी बार 27 मई 1975 को बढ़ाई गई थी। तब 9.52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र नगर परिषद में शामिल हुआ था। अब करीब 50-51 साल बाद एक बार फिर बड़ा विस्तार प्रस्तावित है। इस बार सीमा क्षेत्र में 11.36 वर्ग किलोमीटर यानी करीब 2808 एकड़ क्षेत्र जोड़ा जाएगा। नगर परिषद का कुल क्षेत्रफल बढ़कर 20.88 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा।

सीमा विस्तार से शहर के बाहरी क्षेत्रों में रहने वाले लगभग पांच हजार से अधिक परिवारों को नगर परिषद की सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, परिषद के राजस्व में भी करोड़ों रुपये की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ इन क्षेत्रों तक पहुंचेगा।




27 मई को अलॉट किया था कार्य
करीब आठ माह पहले उचाना की एक फर्म को 27 मई को यह कार्य अलॉट किया गया था। फर्म को कुल पांच बिंदुओं पर काम करना था। पहले चरण में ड्रोन और डीजीपीएस के जरिए मैप सर्वे पूरा किया गया। दूसरे चरण में नगर परिषद के अनुसार कॉलोनियों का सीजरा तैयार किया जाना है। तीसरे चरण में रेजिडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर क्षेत्र का सर्वे जनसंख्या गणना के साथ शुरू कर दिया गया है। इसके बाद चौथे चरण में गलियों की लंबाई-चौड़ाई और उनके स्तर की जांच होगी। अंतिम चरण में प्रत्येक घर की प्रॉपर्टी आईडी बनाई जाएगी।




एकत्रित किया जा रहा फैमिली आईडी डाटा
यह वह प्रस्तावित वार्ड व एरिया जो एमसी लिमिट से बाहर, इनमें फैमिली आईडी डाटा एकत्रित करना शुरू हो चुका है, जिनमें शामिल है वार्ड–15 आजाद नगर, वार्ड –14 हिसार रोड फाटक पार गोशाला रोड एरिया, लक्ष्मी नगर के पास का कुछ एरिया, वार्ड–6 डाडली खेड़ा व एचएसआईडीसी पूरा एरिया, वार्ड–4 रेस्ट हाऊस वाली कालोनी, रामनगर, जंगीर नगर, सुभाष नगर, वार्ड–3 धर्म सिंह कालोनी, प्रेम नगर शामिल है। अब तक 193 फैमिली आईडी डाटा नगर परिषद कार्यालय में जमा जमा हो चुका है।


वर्जन

फैमिली आईडी डाटा एकत्रित करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। डाटा संग्रह का यह कार्य पूरा होते ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। एमसी लिमिट बढ़ने से लोगों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। सीमा विस्तार के बाद बाहरी क्षेत्रों को नगर परिषद की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।-मुकेश रानी, चेयरपर्सन, नगर परिषद नरवाना
विज्ञापन



वर्जन

नगर परिषद क्षेत्र की सीमा बढ़ाने को लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो। पहले चरण में ड्रोन के माध्यम से सर्वे कार्य कराया गया जो अब पूरा हो चुका है। इसके बाद बचे हुए अन्य चरणों का कार्य भी तेजी से पूरा कराया जाएगा ताकि नगर परिषद की सीमा का विस्तार जल्द संभव हो सके। -कृष्ण बेदी, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें