फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिवाली पर रोशन होगा शहर, चौक चौराहे भी सजेंगे

Fri, 10 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी09-जींद शहर में स्ट्रीट लाइट दुरूस्त करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद की ओर से दीपावली पर शहर के चौक व चौराहों को सजाने के लिए योजना बनाई है। इस बार शहर में सोडियम की जगह एलईडी लगाई जाएगी। नप प्रशासन ने कनिष्ठ अभियंता को शहर की सभी सड़कों और गलियों की खराब स्ट्रीट लाइटों को दिवाली से पहले ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर शहर को जगमग करने के लिए नगर परिषद ने योजना बना ली है। नप प्रशासन इसके लिए शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर काम शुरू कर दिया है। वहीं लाइट व्यवस्था के लिए नया टेंडर नहीं लगाया जाएगा बल्कि जो पहले टेंडर चला हुआ है उसमें से ही मरम्मत कार्य किया जाएगा।
शहर में लगी तिरंगा लाइट भी खराब पड़ी
गोहाना रोड, भिवानी रोड, रेलवे रोड समेत अन्य जगहों पर नगर परिषद ने तिरंगा लाइट लगाई थी। इनमें से अब अधिकतर खराब पड़ी है। अब नगर परिषद इन तिरंगा लाइटों को ठीक करवाएगा। इसके अलावा शहर में कई जगह स्ट्रीट लाइट भी खराब पड़ी है। रेलवे रोड पर तो शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। अब शहरवासियों को उम्मीद जगी है कि दिवाली पर्व पर सड़क और गलियां तो रोशन नजर आएंगी।
विज्ञापन

बत्ती गुल होने से शहरवासी परेशान
शहर में नगर परिषद के 31 वार्ड हैं। इसमें शहर की कॉलोनियों, बाजारों के अलावा हुडा सेक्टर 10 अर्बन एस्टेट, सेक्टर 11 व सेक्टर 11 एक्सटेंशन में लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। हुडा के चार नए सेक्टरों 6, 7, 8 और 9 में एचएसवीपी की जिम्मेदारी है। नगरपरिषद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में करीब 13 हजार लाइट लगाई हुई हैं। फिलहाल ढाई हजार लाइटें खराब होने से कई जगहों पर शाम को अंधेरा छाया रहता है जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन
दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइटों और तिरंगा लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा। इसके लिए खराब लाइट की रिपेयर व बदलने की कार्रवाई शुरू करा दी है यहां तक की पाकों में भी लाइट को लगाया जा रहा है। सोडियम लाइट को बदलकर वहां पर एलईडी लाइट लगाई जा रही है। -ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगरपरिषद, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें