22जेएनडी24-सफीदों के पास खेतों में उतरी पानीपत से आ रही प्राइवेट बस। संवाद
जींद। धुंध में सोमवार सुबह तेज रफ्तार प्राइवेट बस सफीदों के पास खेत में उतर गई। इससे बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद तुरंत यात्रियों को बस से उतारा गया। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिनको नागरिक अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया था।
सोमवार सुबह पानीपत-असंध-मतलोडा रूट की एक प्राइवेट बस पानीपत से चली थी। जब यह सफीदों के पास पहुंची तो गहरी धुंध के कारण चालक को सड़क नजर नहीं आई और यह सीधे खेत में उतर गई। गनीमत यह रही कि सामने पेड़ नहीं था। नहीं तो जान-माल का नुकसान हो सकता था। संवाद
22जेएनडी24-सफीदों के पास खेतों में उतरी पानीपत से आ रही प्राइवेट बस। संवाद