फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल के करोड़ों रुपये की लागत से बना भवन सीलन से टूट रहा

Tue, 27 May 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी15: नागरिक अस्पताल का पुराना भवन जिसकी मरम्मत होगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के नए व पुराने भवन में सीलन के कारण कमजोर हुए लेंटर व अन्य माइनर सिविल वर्क के लिए अस्पताल प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के नाम पत्र लिखा है। इसमें अस्पताल के अंदर माइनर सिविल वर्क, डिसेबल फ्रेंडली, एनिमल कैचर, चिकित्सकों के कमरे में अटैच शौचालय, बाउंडरी वॉल को ऊंची करने व सीलन की समस्या को ठीक करवाने के लिए एस्टीमेट बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लगभग पिछले एक माह पहले एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) की टीम ने दौरा किया था। इस दौरान टीम ने अस्पताल के नए व पुराने भवन में सीलन के कारण सीमेंट झड़ने, छत में दरार से पानी टपकते मिला। इसके बाद इसके सुधार के निर्देश दिए, ताकि भवन को मजबूत बनाया जा सके।
अब अस्पताल प्रशासन ने नए भवन में चिकित्सा अधिकारियों व स्टाफ के लिए नए शौचालय के निर्माण करवाने, भवन का रख-रखाव जिसमें नए भवन में हो रही लीकेज को रोकना, रंग-रोगन करवाने, नए भवन में लेबर रूम, गायनी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ऑर्थो वार्ड में पहले से लगे सेंट्रलाइज एसी प्वाइंटों को शुरू करवाने, नए भवन में फलक लाइन लगवाने, नए भवन में आमजन की सुविधा के अनुसार लाइट व पंखे उपलब्ध करवाने, जनरेटर व ट्रांसफार्मर का शेड लगवाने, नए भवन के सोलर वाटर हीटर की मरम्मत करवाने, नए भवन में पार्किंग के पास लगे सबमर्सिबल को ठीक करवाने के लिए एस्टीमेट की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुराने भवन में नागरिक अस्पताल पुराने भवन में ग्राउंड फ्लोर पर वन स्टॉप सेंटर व फिजियोथैरेपी वाली जगह में सीपेज, मरम्मत व रंग-रोगन कार्य, एसएनसीयू के सामने कमरों व शौचालय की मरम्मत, प्रथम तल व द्वितीय तल के सभी शौचालयों की मरम्मत, रंग-रोगन, नए शौचालयों का निर्माण करवाने, पुराने भवन की मरम्मत का कार्य इस प्रकार से करवाना सुनिश्चित किया जाए कि भवन को लंबे समय तक प्रयोग में लाया जा सके।
एक निश्चित अवधि लगभग 10 वर्ष तक मरम्मत की आवश्यकता न हो और जनहित के कार्य बाधित न हो। पुराने भवन की चारदीवारी को ऊंचा किया जाए, कंटीली तार व दीवारों पर पेंट व पेंटिंग कराना सुनिश्चित किया जाए। पुराने भवन के दोनों मुख्य गेटों पर एनिमल कैचर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, पुराने भवन में लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, पुराने भवन में जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए 15 वाटर टैंक लगवाए जाएं।

चार वाॅटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाएं
नागरिक अस्पताल में चार वॉटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगवाने, दोनों भवनों में लाइट व्यवस्था के लिए सोलर पैनल विद बैकअप लगवाने, पार्कों के सुंदरीकरण के साथ बाउंडरी वॉल की मरम्मत व ऊंचा करना, ग्रिल रेलिंग, पेंट व दीवारों पर पेंटिंग कराया जाए।

अस्पताल की दीवारों व लेंटर पर आई सीलन के कारण भवन को नुकसान होने से बचाने के लिए प्रशासन काम कर रहा है। इसके अलावा अस्पताल की सुंदरता के लिए पेंट व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, चिकित्सकों के कमरों व आमजन के लिए शौचालय का निर्माण करवाने की प्रशासन तैयारी कर रहा है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने अपनी ओर से कार्य की सूची तैयार की है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें