फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुल्हन 13 तो दूल्हा मिला 18 साल का

विज्ञापन
13जेएनडी01: खरकगादियां गांव में नाबालिगों की शादी रुकवाते हुए बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय
विज्ञापन
जींद। बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम ने खरक गादियां गांव में नाबालिगों की शादी रुकवाई। इसमें सोनीपत जिले के नियात गांव से बरात लेकर आए दूल्हे के कागजात की जांच की तो दूल्हे की उम्र 18 वर्ष और दुल्हन बनी लड़की की उम्र मात्र 13 वर्ष मिली।
विज्ञापन

टीम ने बाल विवाह की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग बच्चों की शादी को रुकवाया और साथ ही परिजनों को विवाह न करने के लिए चेताया। जिला विवाह निषेध अधिकारी सुनीता को सूचना मिली थी कि गांव खरक गादियां में दो नाबालिग बच्चों की शादी करवाई जा रही है और बरात सोनीपत जिले के नियात से आई हुई है। बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच चुकी है।
इस पर कार्रवाई करते हुए रवि लोहान, सिपाही अनूप, दीपक, महिला सिपाही सुशीला, नीलम पिल्लूखेड़ा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि शादी की तैयारी चल रही थी और बरात दुल्हन के घर के दरवाजे पर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन

टीम द्वारा बरात लेकर आए दूल्हे के परिवार वालों से लड़के के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो परिजनों ने पहले तो टाल मटोल की। इसमें लड़के की उम्र मात्र 18 वर्ष पाई गई और दुल्हन की उम्र मात्र 13 वर्ष मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें