फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आरपीएफ ने जिसे पहले नहर में फेंका था, अब उसका शव रेलवे फाटक के पास मिला

Tue, 21 May 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी08-हिसार रोड रेलवे फाटक, जहां युवक का शव मिला है। संवाद
विज्ञापन
जींद। वर्ष 2022 में जिस युवक को आरपीएफ के जवानों ने मारने के इरादे से सिरसा ब्रांच नहर में फेंक दिया था, अब उसका शव नरवाना के हिसार रोड रेलवे फाटक के पास से मिला है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान गांव ढाकल निवासी 30 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। जीआरपी ने नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जीआरपी को सोमवार सुबह साढ़े सात बजे सूचना मिली कि हिसार रोड रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही आरपीएप मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी और पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। युवक अक्सर घर से बाहर ही रहता था और कई-कई दिन तक घर नहीं आता था। जीआरपी ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

आरपीएफ ने 2022 में चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था

7 जून 2022 को आरपीएफ नरवाना ने रवि को चोरी के मामले में घर से उठाकर चौकी ले आई थी। 10 जून तक चौकी में रखकर उसकी पिटाई की गई थी। इस दौरान उसे हुक्का भरने के लिए कहा गया तो वह आग जलाते समय आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया था। आरपीएफ को इस बारे में पता चला तो उसने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय सिरसा ब्रांच नहर में फेंक दिया था, लेकिन किसी ने उसे बाहर निकालकर डायल 112 को बुला लिया था। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस मामले की जांच करते हुए जीआरपी नरवाना ने आरपीएफ चौकी इंचार्ज एसआई देवेंद्र, एएसआई बृजपाल, एएसआई सुलतान, बिजेंद्र ढुल, प्रदीप के खिलाफ हत्या करने की कोशिश, बंधक बनाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट अग्निहोत्री ने कार्रवाई करते हुए पूरी चौकी सहित थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश को भी सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। -चरण सिंह, प्रभारी, जीआरपी चौकी नरवाना।

20जेएनडी08-हिसार रोड रेलवे फाटक, जहां युवक का शव मिला है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें