फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में आत्महत्या करने वाले बंदी का शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में मंगलवार देर शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले बंदी के शव का बुधवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में इतिफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कैथल जिले के सोंगरी-गुलियाना निवासी 21 वर्षीय पवन ने मंगलवार देर शाम को जेल की बैरक नंबर दो के बाथरूम में कंबल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पवन अढ़ाई महीने से जेल में था। उस पर जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय युवती के अपहरण का आरोप था। उसे आठ जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। जेल में सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पहुंचे तथा हालातों का जायजा लिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें