30जेएनडी05: गांव राजपुरा भैण में बैठक में मौजूद भारतीय किसान यूनियन सदस्य। स्रोत किसान
जींद। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा की तरफ से किसान पंचायत मंगलवार को नौगामा खाप के गांव राजपुरा भैण में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार ने की। भाकियू केप्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि 26 जनवरी को किसान शहीद स्मारक गुलकनी पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन से मिलकर बिजली के स्मार्ट मीट, किसानों के कर्ज माफी की फसलों के लिए खाद बीज दवाओं से संबंधित सभी प्रकार की समस्या, फसलों के मंडियों में उचित मूल्य दिलवाने की मांग को लेकर समस्या को दूर करवाया जाएगा।
नौगामा खाप के प्रवक्ता एडवोकेट रामफल जागलान ने बताया कि भाकियू के जिला कार्यालय शिव कॉलोनी में पांच जनवरी को सभी जिलों की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें पूरे हरियाणा के किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
इस मौके पर रामराजी पोकरी खेड़ी, जयवीर लोहान, लीलू राम राममेहर गुलकनी, रणधीर मिलकपुर, राजेंद्र बीबीपुर, सुरेंद्र ईंटल कलां और प्रदीप मौजूद रहे। संवाद