फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोहरे की दस्तक से बढ़ी ठिठुरन, गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
13जेएनडी14: घने कोहरे के बीच साइकिल से जाता व्यक्ति। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। सर्दी के मौसम की पहली धुंध ने क्षेत्र में दस्तक दे दी। तड़के से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे के कारण हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। सुबह के समय दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे सहित अन्य संपर्क मार्गों पर कोहरे की चादर बिछी रही। कई स्थानों पर दृश्यता 20 से 30 मीटर तक सिमट गई जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर और बेहद धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा। ठंडी हवाओं के चलते सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं खुले में काम करने वाले मजदूरों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।
विज्ञापन


कोहरे के चलते हाईवे पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। खासकर भारी वाहनों, बसों और दोपहिया चालकों के लिए हालात अधिक जोखिमभरे माने जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। ऐसे में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सर्दी के पहले कोहरे ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा आम जनजीवन को और प्रभावित कर सकता है।
कोहरे के साथ-साथ आसपास के वातावरण में काफी धुआं फैला हुआ है जिससे हवा भी प्रदूषित हुई है। जींद में एयर क्वालिटी इंडेक्स शाम को करीब 4 बजे 269 दर्ज किया गया है।
कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतें
एसडीएम जगदीश चंद्र ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि वाहन की गति सीमित रखें, फॉग लाइट और इंडिकेटर का सही प्रयोग करें व सुरक्षित दूरी बनाए रखें। एसडीएम ने यह भी सलाह दी कि घना कोहरा अनावश्यक यात्रा से बचें और यदि अत्यधिक कोहरा हो तो सुरक्षित स्थान पर रुककर मौसम साफ होने का इंतजार करें।
विज्ञापन




खासकर छोटे बच्चे वृद्धों को ठंड में बाहर न निकलने दें। गर्म कपड़ों का प्रयोग करें जैसे ही अब मौसम बदलना शुरू हुआ है ऐसे ही जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियां बढ़ जाती है। ऐसे में अपना ओर अपनों का बचाव बेहद जरूरी है। –डॉ देवेंद्र बिंदलिश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल नरवाना।
संवाद

13जेएनडी14: घने कोहरे के बीच साइकिल से जाता व्यक्ति। संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें