फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मास्टर दंपति का कमाल, 7 पदक जीतकर बने युवाओं के प्रेरणास्रोत

विज्ञापन
15जेएनडी43 : विजेता दंपति अपने मेडल दिखाते हुए। स्रोत दंपति।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में 13 व 14 दिसंबर को आयोजित 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्ज एथलेटिक चैंपियनशिप में गांव लोन के मास्टर दंपति ने ढलती उम्र में शानदार प्रदर्शन कर युवाओं के लिए मिसाल पेश की। रामकुमार शर्मा और उनकी पत्नी मनोज कुमारी ने अपने-अपने आयु वर्ग में कुल सात पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

70 प्लस आयु वर्ग में रामकुमार शर्मा ने 80 मीटर हर्डल रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया और ट्रिपल जंप और पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीते। वहीं 55 प्लस आयु वर्ग में मनोज कुमारी ने 200 मीटर दौड़ और ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक तथा हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों का चयन अजमेर में होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्ज एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है। रामकुमार शर्मा पंजाब बिजली बोर्ड से तथा मनोज कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमतान साहिब से सेवानिवृत्त हैं। दंपति ने अपनी सफलता का श्रेय नवीन को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें