फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ पर रोक लगाए प्रशासन

Fri, 18 Jul 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी18-राजकुमार गोयल।
विज्ञापन
जींद। जिले में पिछले एक महीने से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। पिछले डेढ़ महीने में 15 हत्याएं हो चुकी है। इनमें दो मामलों में तो गैंगवार होने का अंदेशा है, लेकिन उनके अलावा अन्य सभी मामले रंजिश से जुड़े हुए हैं। सभी मामलों में रंजिश को लेकर हत्या की गई है। रोजाना इस तरह हो रही हत्याओं से दहशत का माहौल जरूर बना हुआ है। ऐसे में व्यापारियों ने सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


पिछले माह 20 जून को शराब ठेकेदार की कार सवारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही जिले में लगातार हत्याएं हो रही हैं। इसके बाद 24 जून को लगातार तीन हत्याएं हुई। तीनों हत्याओं का कारण रंजिश ही था। इन दिनों में जींद के स्वर्णकार अनिल कुमार के साथ रोहतक से आते समय पौली के पास लू हुई थी। इससे पहले नरवाना में किराना दुकानदार को गोली मारकर ढाई लाख रुपये लूटे थे। हालांकि इन दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है लेकिन उसके बाद भी व्यापारियों में डर का माहौल जरूर बना है।

बॉक्स

पुलिस प्रशासन को चाहिए कि अपराधों पर लगाम लगाए। रोजाना हो रही हत्याओं से पूरा जिला सहमा हुआ है। प्र्रशासन को गंभीरता दिखाते हुए रोक लगानी चाहिए।

राजकुमार गोयल, व्यापारी

बॉक्स

दिन और रात के समय पुलिस को शहर के बाजारों में गश्त करनी चाहिए। इससे जहां व्यापारियों का हौंसला बढ़ेगा वहीं अपराधियों में भी डर बना रहेगा।

सुनील वशिष्ठ, व्यापारी

बॉक्स

पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। पिछले दिनों दो व्यापारियों से लूट हुई है। इनमें दोनों व्यापारियों की जान तो बच गई लेकिन दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद शर्मा, दुकानदार

17जेएनडी18-राजकुमार गोयल।

17जेएनडी18-राजकुमार गोयल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें