फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रत्येक विद्यार्थी को जन्मदिन पर लगाना चाहिए पौधा

Fri, 18 Jul 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी06: सिंधवी खेड़ा स्कूल में पौधरोपण करते हुए इनर व्हील क्लब की प्रधान व अन्य। क्लब
विज्ञापन
जींद। इनर व्हील क्लब ने सिंधवी खेड़ा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को पौधरोपण कार्यक्रम प्रधान रमनप्रीत कौर की अध्यक्षता में किया। स्कूल प्रांगण में अलग-अलग तरह के पौधे रोपित किए गए। प्राचार्य सुनीता मलिक ने क्लब के सदस्यों का पौधरोपण के लिए आभार जताया। यहां क्लब की प्रधान रमनप्रीत कौर और सीनियर सदस्य प्रेम दलाल ने विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को पौधरोपण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण सबसे जरूरी है। स्कूल के हर विद्यार्थी को अपने परिवार में जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ समेत हर अवसर पर पौधरोपण जरूर करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें