फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एडीजीपी ने हेलीपैड, रेलवे स्टेशन और रैली स्थल का किया निरीक्षण

Sat, 11 Jul 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी07-रेलवे जंक्शन का निरीक्षण करते अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार और अन्य अ​धिक
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को आगमन को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने जिले में उच्च स्तरीय बैठक की। एडीजीपी संजय कुमार ने हेलीपैड, रेलवे स्टेशन और रैली स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग और आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा प्रबंधों में किसी भी प्रकार की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए। सभी व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण कर कमियों को दूर किया जाए। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज कुलदीप यादव, उप महानिरीक्षक अभिषेक जोरवाल, एसपी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें