फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 25 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
13जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में 25 साल से फरार चल रहा आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत उचाना चौकी मंडी ने 25 साल से फरार चल रहे आरोपी को गांव चनालहेड़ी (कुरुक्षेत्र) से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया। आरोपी उचाना खुर्द निवासी मिथा ने अपना नाम बदलकर कर्मबीर रख छिप रहा था।
विज्ञापन


आरोपी अलग-अलग जगह संस्कृत, रामायण, महाभारत एवं वेदों के प्रचार-प्रसार की आड़ में अपनी पहचान छुपाकर जीवन व्यतीत कर रहा था।
चौकी मंडी उचाना इचांर्ज अनिल कुमार ने बताया कि थाना उचाना में 30 जुलाई 1997 को जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में वांछित आरोपी मिथा को जींद अदालत ने वर्ष 2001 में सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

सजा के उपरांत आरोपी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत प्राप्त कर गांव से फरार हो गया था। आरोपी का कोई सुराग नहीं लग रहा था।
इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी मिथा को गांव चनालहेड़ी (कुरुक्षेत्र) से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सजा बरकरार रखे जाने के पश्चात आरोपी का कोई सुराग नहीं लग रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी मिथा को गांव चनालहेड़ी (कुरुक्षेत्र) से गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें