02जेएनडी25: पुलिस की गिरफ्त में चाकू मारने का आरोपी सुमित। पुलिस
- फोटो : संवाद
नरवाना। अपोलो चौक के पास बाजार में कपड़ों की दुकान पर एक युवक और उसकी मां पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सीआईए स्टाफ नरवाना ने काबू कर लिया है। आरोपी नरवाना के हनुमान नगर का रहने वाला सुमित है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सीआईए की टीम ने आरोपी सुमित कुमार को ढाकल गांव के पास सिरसा ब्रांच नहर की पटरी से कार समेत काबू किया है। आरोपी ने शुक्रवार को अपोलो चौक के निकट प्रदीप और उसकी मां उषा पर एक दुकान पर चाकू से हमला किया था। पुरानी रंजिश के चलते सुमित वहां पहुंचा और प्रदीप पर चाकू से वार कर दिए। जब मां उषा ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया और मौके से भाग गया। सीआईए नरवाना की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की तलाश शुरू की। जिसके बाद शनिवार को एक गुप्त सूचना पर सीआईए टीम ने सिरसा ब्रांच नहर की पटरी पर नाकाबंदी की और आरोपी को सफेद टाटा टियागो कार समेत मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
वर्जन
हमला करने के सुमित ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था ताकि युवा उस वीडियो को देखकर क्राइम की तरफ मोटिवेट हो और शहर में दहशत का माहौल पैदा हो। आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में पहले भी लड़ाई झगड़े को लेकर एक मामला दर्ज है।
–कमलदीप राणा, डीएसपी नरवाना।