फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को केवल मां का दूध ही दें : रजनीश

Sun, 03 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी15: स्तनपान ​शिविर के दौरान बच्चे को स्तनपान किट भेंट करते हुए प्रधान रमनप्रीत कौर व अन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। इनर व्हील क्लब ने शनिवार को स्तनपान शिविर बालाजी अस्पताल में प्रधान रमनप्रीत कौर की अध्यक्षता में लगाया। इसमें महिलाओं को नवजात बच्चे के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान नवजात शिशु की मां को बेबी किट भी दी गई। डॉ. रजनीश जैन ने बताया कि नवजात शिशु को केवल मां का दूध ही दें। बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई अन्य पेय पदार्थ न दें। मां और बच्चे को 24 घंटे एक साथ रखें। बच्चे को जब भी भूख लगे तो मां का दूध ही पिलाया जाए। इस अवसर पर प्रेम दलाल, विनोद कटवाल, बिंदू, कविता, वंदना गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें