फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आश्रम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज ने खोल दी पोल

विज्ञापन
09जेएनडी17-सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दलबीर। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। आश्रम में रात के समय हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने जल्द ही खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न केवल सेवादार का मोबाइल चुराया, बल्कि मंदिर के दानपात्र से करीब 70 हजार रुपये नकदी और एक सोने की अंगूठी भी ले उड़ा। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर काबू किया है।
विज्ञापन

थाना सदर नरवाना और सीआईए नरवाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पूरन दास ने बताया कि शिकायतकर्ता गांव कर्मगढ़ निवासी अली मोहम्मद डेरा दादूराम आश्रम में सेवादार के रूप में कार्यरत है।
21 मई की रात वह आश्रम के गेट के पास बिस्तर लगाकर सोया हुआ था। उसका मोबाइल पास ही रखा हुआ था। जब रात में उठा तो देखा कि आश्रम का मुख्य गेट खुला हुआ था और मंदिर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि उसका बैग और अलमारी भी खुली हुई थी, जिसमें से दान के करीब 70 हजार रुपये और करीब 3 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी गायब थी। मामले की सूचना महंत विष्णु दास को दी गई।
महंत ने मौके पर पहुंचकर जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें गांव का ही दलबीर उर्फ शेटी चोरी करता नजर आया। शिकायत पर थाना सदर नरवाना में आरोपी दलबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गांव कर्मगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें