फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया पिस्तौल मुहैया करवाने का आरोपी

Thu, 10 Jul 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर नरवाना में दुकानदार को गोली मारकर ढाई लाख लूटने के मामले में पिस्तौल मुहैया कराने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नई दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी नसीब के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी किस से अवैध पिस्तौल खरीदता था इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


13 जून को धौला कुआं, पुराना बाजार नरवाना में दुकानदार सौरभ की दुकान मेें लूटपाट करके सौरभ को गोलियां मारी थीं। इनमें आरोपी नसीब के साथ चोपड़ा पत्ती निवासी अंकित उर्फ छोटी, लक्ष्य उर्फ लक्षू और मोर पत्ती नरवाना निवासी अंकुश उर्फ नोनी भी थे। 15 जून को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहा जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस सदर थाना नरवाना जांच अधिकारी पूर्ण दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट के मामले में पिस्तौल मुहैया करवाने का आरोपी नसीब तिहाड़ जेल में बंद है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे पिस्तौल बेचने वाले आरोपी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें