फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 29 अनाज मंडियों के ट्रांसपोर्ट और एमएलसी का 16 का हुआ टेंडर

Thu, 03 Apr 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में परिवहन के लिए बुधवार को 29 मंडियों का टेंडर हो गया है जबकि छह मंडियों का अभी नहीं हुआ है। इसके अलावा एमएलसी के लिए 16 मंडियों का टेंडर हो गया है। वहीं चार मंडियों का नहीं हुआ है, जो आगामी दिनों में होगा। इसके अलावा बुधवार को दूसरे दिन भी जिले में गेहूं की खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी विवेक आर्य के निर्देशन में जिले की 35 अनाज मंडियों में परिवहन और एमएलसी को लेकर टेंडर किया गया। एमएलसी के लिए 16 अनाज मंडियों का टेंडर हुआ जबकि फ रैन कलां, लुदाना, सिवानामाल और मुआना की मंडी का टेंडर नहीं हो पाया। इसके अलावा परिवहन के लिए 35 में से 29 ही अनाज मंडी का टेंडर हुआ, जिसमें से भंभेवा, डीडवाड़ा, फ रैन कलां, फतेहगढ़, मुआना और हाट गांव की मंडियों के टेंडर नहीं हो पाए। इस मामले में एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि जींद अनाज मंडियों के टेंडर नहीं हुए है, उन मंडियों के टेंडर जल्द अलॉट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें