फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में डिब्बों की हुई अस्थाई बढ़ोतरी

विज्ञापन
ट्रेन में बैठकर सफर करते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यह बढ़ोतरी नवंबर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ रेलसेवा में लालगढ़ से 15 नवंबर तक और दिल्ली सराय से 17 नवंबर तक दो द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में भी 16 नवंबर तक दो द्वितीय शयनयान डिब्बे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

अजमेर-अमृतसर रेलसेवा में भी अजमेर और अमृतसर के बीच 30 नवंबर तक एक-एक द्वितीय शयनयान डिब्बा अस्थायी रूप से जोड़ा गया है। वहीं गाड़ी संख्या अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी एक्सप्रेस में 29 नवंबर तक दो वातानुकूलित कुर्सीयान व एक द्वितीय कुर्सीयान डिब्बा जोड़ा गया है।
जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में भी 2 दिसंबर तक एक द्वितीय शयनयान डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा बीकानेर-हरिद्वार में एक तृतीय एसी और एक द्वितीय शयनयान डिब्बा जोड़ा गया है। जयपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में एक एक्जिक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बा अस्थायी रूप से जोड़ा गया है।
इसके साथ ही रेवाड़ी से चलने वाली कई रेलसेवाओं में भी साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इनमें मदार-रेवाड़ी, रेवाड़ी-फुलेरा, रेवाड़ी-हिसार और जयपुर-रेवाड़ी रेलसेवाएं शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों में पांच-पांच साधारण श्रेणी डिब्बे जोड़े गए हैं।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इससे न केवल भीड़भाड़ कम होगी बल्कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें