फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षक धरने पर बैठे, बोले-गिरफ्तारी से पहले नहीं होगी पढ़ाई

Thu, 13 Nov 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी10 : जयदीप का फोटो।12जेएनडी10 : जयदीप का फोटो।
विज्ञापन
जुलाना। बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने स्कूल परिसर में धरना दिया और बच्चों की छुट्टी कर दी। शिक्षकों ने कहा है कि जब तक आरोपी का गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी।
विज्ञापन

शिक्षक नंद किशोर पर तीन नाबालिग छात्रों ने बर्फ तोड़ने वाले सुआ से हमला किए जाने के बाद से शिक्षकों में रोष है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव में तीन नाबालिग छात्रों ने शिक्षक नंद किशोर पर अचानक हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद शिक्षकों ने इसकी शिकायत पुलिस और खंड शिक्षा अधिकारी को दी थी लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इसी के विरोध में बुधवार को अध्यापकों ने स्कूल में पढ़ाई रोक दी और स्कूल में धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अध्यापकों का कहना है कि जब तक दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक वे कक्षाएं नहीं लेंगे।
शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा
इस वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा। धरने पर पुलिस और खुफिया विभाग के कर्मचारी तो मौके पर पहुंचे लेकिन शिक्षा विभाग का तरफ से कोई अधिकारी नहीं आया।
कठोर कार्रवाई की मांग

धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से शिक्षकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


वर्जन
शिक्षक को घायल करने के विरोध में स्टाफ ने धरना शुरू किया है। स्कूल से बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक बच्चों को नहीं पढ़ाया जाएगा। स्कूल में भय का माहौल बना हुआ है।-जयदीप, कार्यवाहक प्राचार्य

वर्जन
स्कूल के छात्रों ने संस्कृत के अध्यापक पर बर्फ फोड़ने वाले सुएं से हमला किया गया है जोकि निंदनीय है। स्कूल द्वारा छात्रों के खिलाफ एफआईआर की है। जैसा भी स्कूल प्रशासन निर्णय लेंगे, ग्राम पंचायत स्टाफ के साथ है।-अनिता चौहान, सरपंच, बुढ़ा खेड़ा लाठर

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तीनों छात्रों के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-रविंद्र कुमार थाना प्रभारी, जुलाना
वर्जन
बच्चे ने पहले भी एक बार अध्यापक पर हमले का प्रयास किया था। इस दौरान परिजनों को इसकी शिकायत देकर घर ले जाने को लेकर अध्यापकों ने बात की थी। इसके बाद परिजनों की गुजारिश के बाद स्कूल में रख लिया था। यह दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है। फिलहाल स्कूल में अध्यापकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। -रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें