फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अध्यापकों ने शिमला में प्राप्त किया स्काउटिंग प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी02-स्काउट ​शिविर में तारा देवी शिमला में पहुंचे शिक्षक। स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
उचाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां के स्टाफ सदस्यों ने तारा देवी, शिमला में आयोजित स्काउट शिविर में हिस्सा लिया। डॉ. दिनेश कुमार, अजमेर श्योकंद, सुरेंद्र, रामबिलास व मोहित इसमें शामिल हुए। यह शिविर 18 से 24 जून तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने ट्रैकिंग, एडवेंचर गतिविधियों, प्रकृति अध्ययन, नेतृत्व विकास, टीम वर्क, अनुशासन एवं स्काउटिंग कौशल से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन गतिविधियों ने उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाया।
प्राचार्य अशोक नैन ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय भविष्य में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्काउट एवं गाइड गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि शिविर से प्राप्त अनुभवों का लाभ विद्यार्थियों को भी दिया जाएगा, ताकि उनमें नेतृत्व, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें