फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निपुण मिशन के प्रशिक्षण में शिक्षकों ने दिखाई भागीदारी

विज्ञापन
फोटो 30जेएनडी17-उचाना में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंची अध्यापिकाएं। स्रोत कर्मचारी - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है।
खंड उचाना में जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ और पिल्लूखेड़ा में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कल्याणी यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया। दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों और मास्टर ट्रेनरों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। प्रशिक्षण का पहला दिन बालवाटिका और आंगनवाड़ी से जुड़े विषयों पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन

इसमें विद्यालय पूर्व शिक्षा, बच्चों की आयु के अनुसार सीखने-सिखाने की प्रक्रिया और स्कूल में प्रवेश के समय उन्हें सहज व आनंददायक वातावरण देने पर चर्चा की गई। शिक्षकों को समूह गतिविधियों, आपसी संवाद और अभ्यास के माध्यम से नई शिक्षण विधियों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन्हें कक्षा में लागू कर सकें।
वहीं पिल्लूखेड़ा में प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंची कल्याणी यादव ने व्यवस्थाओं और शिक्षकों की भागीदारी को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक जब नई शिक्षण विधियां सीखने के लिए उत्साहित होते हैं तो इसका सकारात्मक असर सीधे कक्षा में दिखाई देता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियां बच्चों के लिए पढ़ाई को सरल, रोचक और आनंददायक बनाने में मददगार होंगी। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में मिले ज्ञान और तकनीकों को विद्यालयों में नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें