फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंचकूला में सहायक प्राध्यापक पर हुए हमले की शिक्षकों ने की निंदा

Fri, 19 Sep 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी08-राजकीय महिला महाविद्यालय में एकत्रित होकर पंचकूला के सहायक प्राध्यापक पर हुए हमले को - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में शिक्षकों ने पंचकूला सेक्टर 1 के राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की। शिक्षकों ने डीसी के नाम प्राचार्य नरेंद्र ढुल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए व महाविद्यालय परिसर और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।
शिक्षकों ने कहा कि जिस प्रकार से दिन दिहाड़े एक शिक्षक पर हमला हुआ, वह पूरे शैक्षणिक समाज के लिए चिंता का विषय है और इससे विद्यार्थियों में भी असुरक्षा का माहौल पैदा होता है। ऐसी घटनाएं न केवल शिक्षक की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं बल्कि समाज के बौद्धिक परिवेश पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और यदि वही सुरक्षित नहीं रहेगा तो शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग कि शिक्षकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और दोषियों को उदाहरण प्रस्तुत करने लायक कठोर दंड दिया जाए।
यदि समय रहते प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. राजेश बूरा, डॉ. सुमिता आशरी, रवि, गुरदीप, प्रीति, जितेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें