फोटो 06जेएनडी19-कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए विधायक देवेंंद्र चतरभुज अत्री। स्रो
उचाना। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने शहीद कैप्टन पवन कुमार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बधाना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल में अपने कोटे से दस किलोवाट का सोलर संयंत्र लगवाने की घोषणा की।
अत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना भी विकसित करते हैं।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही मजबूत और विकसित समाज का निर्माण संभव है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा और गति के साथ आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश में 18,538 करोड़ रुपये के शिक्षा बजट के साथ 218 मॉडल संस्कृत विद्यालय, 251 पीएम श्री विद्यालय और 250 सीएम-ईईई स्कूल विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल, कौशल विकास, गणित ओलंपियाड और बुनियाद जैसे नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन पहलों से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।