फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बधाना गांव में चलाया टीबी उन्मूलन अभियान, लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
28जेएनडी05: बधाना गांव में ग्रामीणों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। पीएचसी डाहौला की टीम ने टीबी नामक रोग के खत्मे के लिए बधाना गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. अंशुल जागलान ने की। अभियान के तहत दिसबंर 2024 से मार्च 2025 तक चलाए जाने वाले 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच होगी।
विज्ञापन

डाॅ. अंंशुल ने बताया कि सभी एएनएम, आशा वर्कर, सीएचओ बुर्जुगों के अलावा मुधमेह रोगी, शराब पीने की लत वाले, धुम्रपान करने वाले, डायलिसिस वाले मरीज, अंग प्रत्योरोपण वाले मरीज, टीबी रोग से ग्रस्त लोगों की बलगम व एक्सरे से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो हवा के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है।
उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बलगम में खून आना, छाती में दर्द, शाम को बुखार आना, वजन कम होना, भूख में कमी, रात में पसीना आता है तो ये टीबी रोग के लक्षण हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से टीबी के लक्षण दिखने वाले लोगों को छाती का एक्सरे, बलगम की माइक्रोस्कॉपी और न्यूक्लिक एसिड (एनएएटी) जांच के लिए कहा, ताकि टीबी नामक रोग को 2025 तक जड़ से समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर डाॅ. रेखा, नर्सिंग ऑफिसर सोनिया, विक्रम, संदीप, सावन, राकेश, धनंजय, अनिल, सीएचओ दीपक, अंग्रेजपति, पूनम, रोशनी, अनिता, नरेश कुमारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें