फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जायका... क्रिस्पी इडली रेसिपी बनाने में बबीता बनीं चहेती

विज्ञापन
21jjrp16- लडायन निवासी बबीता देवी की तरफ से तैयार की गई क्रिस्पी इडली। स्रोत-परिजन
विज्ञापन

विज्ञापन
मां की रसोई की विरासत को लडायन निवासी बबीता देवी ने इस तरह संभाला कि लोग आज भी उनके हाथ के बनी क्रिस्पी इडली रेसिपी का स्वाद नहीं भूलते हैं। हाथ से तैयार किए भुने मसालों की सोंधी खुशबू और मुलायम क्रिस्पी इडली पर नारियल की चटनी इसके स्वाद को दोगुना कर देती है।
बबीता देवी ने क्रिस्पी इडली रेसिपी अपनी मां राजबाला निवासी माजरी बादली से सीखा था। आज बबीता पिता राजबीर और ससुर जयप्रकाश जाखड़ व सास कौशल्या की चहेती बनी हुई हैं। हर पर्व पर परिजन बबीता से क्रिस्पी इडली रेसिपी बनवाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बबीता देवी, लडायन गांव निवासी



सामग्री

तीन लोगों के लिए

सूजी-1 कप

दही-1/4 कप

बारीक कटा प्याज-2 बड़े चम्मच

बारीक कटा हरा धनिया-1 बड़ा चम्मच

बारीक कटी शिमला मिर्च-2 बड़े चम्मच

बारीक कटा टमाटर-2 बड़े चम्मच

कद्दूकस की हुई गाजर-2 बड़े चम्मच

बारीक कटा अदरक-1 छोटा चम्मच

बारीक कटी हरी मिर्च-2

लाल मिर्च फ्लेक्स-1 छोटा चम्मच

चाट मसाला-1 छोटा चम्मच

ईनो साल्ट-1 छोटा चम्मच

नमक-स्वादानुसार

तेल-2 बड़े चम्मच


क्रिस्पी इडली रिसेपी


क्रिस्पी इडली बनाने की विधि

तेल और ईनो छोड़कर बाकी सारी सामग्री एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। जरूरत के अनुसार, पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाकर ढक कर रख दें। 10 मिनट बाद ईनो साल्ट मिलाएं। सैंडविच मेकर में तेल लगाकर 4 बड़े चम्मच मिश्रण डालकर मध्यम फ्लेम पर उलट-पलट कर सुनहरा होने तक सेंकें और नारियल की चटनी के साथ परोसें। इसको बनाने में लगभग 25 से 30 मिनट लगते हैं।

21jjrp16- लडायन निवासी बबीता देवी की तरफ से तैयार की गई क्रिस्पी इडली। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें