फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में ज्योति रही प्रथम

विज्ञापन
21jjrp22- एनएसएस कैंप में  मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत- संस्थान
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन शनिवार को आयोजन पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के संकल्प के साथ किया गया।
वृक्ष मानवता की जीवनरेखा'''''''' थीम पर आधारित इस दिन की गतिविधियों का उद्देश्य स्वयंसेवकों को प्रकृति के प्रति उनकी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों से अवगत कराना था। दिन की शुरुआत आध्यात्मिक और शारीरिक ऊर्जा के साथ हुई।
विज्ञापन

मुकेश रानी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने ध्यान और विभिन्न योगाभ्यासों में भाग लिया। इस सत्र में प्राणायाम के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वयंसेवकों के ज्ञानवर्धन के लिए एक पर्यावरण प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण, वन संरक्षण और वृक्षारोपण की तकनीकों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम स्थान ज्योति, द्वितीय स्थान साक्षी, तृतीय स्थान यशिका ने पाया। सत्र के मुख्य आकर्षण विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता यादव ने अतिथि का परिचय कराते हुए स्वयं के जीवन में वृक्षारोपण के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों को वृक्ष-मित्र बनने का आह्वान किया। दीपक कुमार ने अपने संबोधन में ''''''''ग्रीन हरियाणा योजना'''''''' के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को केवल पौधा रोपने तक सीमित न रहकर, वैज्ञानिक विधियों जैसे वानस्पतिक प्रवर्धन, ग्राफ्टिंग और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें