फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 तोला सोना और एक लाख रुपये गंवा बैठी महिला, गृह कलह के नाम पर तांत्रिक ने बनाया शिकार

Sun, 02 Feb 2020 05:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

घर में परिवार के बीच आए दिन होने वाली कलह को शांत करवाने के चक्कर में एक महिला ने तांत्रिक के झांसे में आकर 22 तोले सोना व एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी गंवा बैठी। महिला के परिवार में लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। परिवार में कलह खत्म कराने व शांति के लिए महिला ने एक विज्ञापन से तांत्रिक का नंबर लिखा था। इस नंबर पर महिला ने कॉल करके अपने परिवार के विवाद के बारे में बताया था।

विज्ञापन


तांत्रिक ने परिवार में विवाद खत्म करने का झांसा देकर महिला से नकदी व गहने मंगवा लिए और फरार हो गया। महिला के पति की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने तांत्रिक आरके आचार्य के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानी तालाब निवासी रवि ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर में कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। इस कारण उसकी पत्नी ज्योति तनाव में आ गई थी। वह पाखंडियों के चक्कर में पड़ गई।

इस दौरान उसकी पत्नी ने एक विज्ञापन के जरिये आरके आचार्य से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद आरके आचार्य ने कलह खत्म कराने का झांसा देकर उसकी पत्नी को नौ जनवरी को सैनी रामलीला ग्राउंड के पास बुलाया। इसके बाद दोबारा आरोपी ने उसकी पत्नी से कुछ राशि और थोड़े जेवर मंगवाए और आटे में डालकर वापस देते हुए कहा कि उसने इन्हें शुद्ध कर दिया है। यह घर में शांति बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने कलह खत्म करने का झांसा देकर घर में रखे गहने और नकदी लाने को कहा। इस पर 27 जनवरी को उसकी पत्नी से घर में रखे लगभग 22 तोले सोने के गहने और एक लाख पांच हजार रुपये लेकर पंडित आरके आचार्य के पास पहुंच गई। आरोपी ने कुछ तांत्रिक क्रिया करने के बाद कहा कि तुम्हारा सारा समान इस पोटली में आटे के अंदर है।

इसे ले जाओ और 24 घंटे बाद इसे खोलना। घर उसकी पत्नी वह पोटली रख दी। जब 24 घंटे बाद जब उसकी पत्नी ने पोटली को खोली तो उसमें से सारे गहने और नकदी नहीं मिली। जब आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला तो उसकी पत्नी ने घर बताया। इसके बाद एक फरवरी को पुलिस को शिकायत दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पाखंडी उसकी पत्नी से 22 तोले सोना और एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।

महिला के साथ 22 तोले सोना और एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी ठगने के आरोपी तांत्रिक आरके आचार्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज लिया है। मामले की जांच की जा रही है। - सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, जांच अधिकारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें